World Cup के लिए 7 टीमें तैयार बाकि 3 देशो की टीमों में सस्पेंस बरकरार

ICC World Cup 2023 : वर्ल्ड कप कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रहा है. World Cup के इस 13वे संस्करण की मेजबानी भारत कर रहा है. इस ICC World Cup में कुल 10 टीमें भाग लेगी। जिसका फाइनल मैच 19 नवंबर 2023 को होगा।

इन दस टीमों में से इस साल वर्ल्ड कप का हक़दार कौन होगा ये बड़ी दिलचस्प बात होने वाली है. लेकिन इसके लिए हमे 19 नवंबर तक का इन्तजार करना होगा।

World Cup 2023 : 7 देशो की टीमें तैयार 3 का खुलासा होना बाकी

इस साल कुल 10 टीमें भाग लेने जा रही है इन टीमों में भारत (मेजबान), श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, नीदरलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान शामिल है. जैसे-जैसे टूर्नामेंट नजदीक आ रहा है, 7 देशों ने पहले ही इस ICC World Cup के लिए अपनी टीमों का खुलासा कर दिया है।

लेकिन 3 ऐसी भी टीमें है जिन्होंने अभी तक अपना चयन सार्वजनिक नहीं किया है। ये तीन टीमें – पाकिस्तान , बांग्लादेश और श्रीलंका है.

यह भी पढ़े : WWE ने दिलशेर शैंकी, डॉल्फ जिगलर, शेल्टन बेंजामिन जैसे 20 से ज्यादा रेसलर्स को रिलीज कर दिया

ICC World Cup 2023 के लिए टीम घोषित नहीं करने की वजह

पाकिस्तान : सबसे बड़ी वजह तो हाल ही में हुवा एशिया कप 2023 है. एशिया कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा जितना क्रिकेट प्रेमियों ने सोचा था. इस कप के दौरान ये टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया था जिसकी वजह से पाकिस्तान टीम की आलोचना हुयी। कप्तान बाबर आजम की टीम एशिया कप में सुपर-4 चरण से बाहर हो गयी.

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज में से कुछ खिलाड़ि चोटिल है. कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद ही ख़राब रहा है. ऐसे में पाकितान अब क्या करता है ये देखने वाली बात होगी।

दो अन्य एशियाई क्रिकेट महाशक्तियों, श्रीलंका और बांग्लादेश ने अभी तक अपनी विश्व कप टीम की घोषणा नहीं की है। टूर्नामेंट से पहले दोनों देशों के सामने अपनी-अपनी चुनौतियाँ हैं।

श्रीलंका : श्रीलंका कई प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रहा है, जिससे उनके अंतिम टीम चयन पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं।

बांग्लादेश : इस बीच बांग्लादेश अपनी कप्तानी को लेकर अजीबोगरीब स्थिति से जूझ रहा है. कप्तान तमीम इकबाल के संन्यास और उसके बाद वापसी ने टीम को अस्थिर स्थिति में छोड़ दिया है। कभी-कभी, नेतृत्व शाकिब अल हसन के पास आ गया है, जबकि कभी-कभी, जिम्मेदारी लिटन दास पर आ गई है। जैसे-जैसे विश्व कप नजदीक आ रहा है कप्तानी का सवाल लगातार बना हुआ है।

भारत में वनडे विश्व कप की उलटी गिनती तेज होने के साथ ही दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की घोषणाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : ICC World Cup 2023: चैंपियन टीम को मिलेंगे 33 करोड़ 17 लाख ! सभी टीमों को भी पुरस्कार राशि मिलेगी

ICC World Cup 2023 के लिए तैयार 7 टीमें

भारत ICC World Cup 2023 Team

  1. रोहित शर्मा (कप्तान)
  2. हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान)
  3. शुभमन गिल
  4. विराट कोहली
  5. ईशान किशन
  6. श्रेयस अय्यर
  7. केएल राहुल
  8. रवींद्र जडेजा
  9. सूर्यकुमार यादव
  10. शार्दुल ठाकुर
  11. जसप्रीत बुमराह
  12. कुलदीप यादव
  13. मोहम्मद सिराज
  14. मोहम्मद शमी
  15. अक्षर पटेल

यह भी पढ़े : ICC World Cup 2023 : में कौन है इडियन टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानिस्तान ICC World Cup 2023 Team

  1. हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान)
  2. रहमानुल्लाह गुरबाज
  3. इब्राहिम जादरान
  4. रियाज हसन
  5. अजमतुल्ला उमरजई
  6. रहमत शाह
  7. नवीन उल हक
  8. नजीबुल्लाह जादरान
  9. मोहम्मद नबी
  10. इकराम अलीखिल
  11. नूर अहमद
  12. मुजीब उर रहमान
  13. राशिद खान
  14. फजलहक फारूकी
  15. अब्दुल रहमान

नीदरलैंड ICC World Cup 2023 Team

  1. स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान)
  2. मैक्स ओडाड
  3. विक्रम सिंह
  4. पॉल वैन मीकेरेन
  5. कॉलिन एकरमैन
  6. तेजा निदामानुरु
  7. बास डी लीडे
  8. आर्यन दत्त
  9. रूलोफ वैन डेर मेरवे
  10. लोगान वान बीक
  11. साकिब जुल्फिकार
  12. रयान क्लेन
  13. शारिज अहमद
  14. वेस्ले बर्रेसी
  15. साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट

ऑस्ट्रेलिया ICC World Cup 2023 Team

  1. पैट कमिंस (कप्तान)
  2. स्टीव स्मिथ
  3. जोश इंग्लिस
  4. एलेक्स कैरी
  5. एश्टन एगर
  6. सीन एबॉट
  7. जोश हेजलवुड
  8. कैमरून ग्रीन
  9. ट्रैविस हेड
  10. मिचेल मार्श
  11. एडम जम्पा
  12. डेविड वार्नर
  13. ग्लेन मैक्सवेल
  14. मार्कस स्टोइनिस
  15. मिचेल स्टार्क

दक्षिण अफ्रीका ICC World Cup 2023 Team

  1. तेम्बा बावुमा (कप्तान)
  2. क्विंटन डिकॉक
  3. मार्को यानसेन
  4. केशव महाराज
  5. गेराल्ड कोएट्जी
  6. रीजा हेंड्रिक्स
  7. हेनरिच क्लासेन
  8. सिसंडा मगाला
  9. डेविड मिलर
  10. एडेन मार्करम
  11. लुंगी एंगिडी
  12. कगिसो रबाडा
  13. तबरेज शम्सी
  14. एनरिच नोर्त्जे
  15. रसी वान डर डुसेन

इंग्लैंड ICC World Cup 2023 Team

  1. जोस बटलर (कप्तान)
  2. मोइन अली
  3. जॉनी बेयरस्टो
  4. हैरी ब्रूक
  5. गस एटकिंसन
  6. सम करन
  7. लियम लिविंगस्टोन
  8. आदिल राशिद
  9. डेविड मलान
  10. जो रूट
  11. रीस टॉपले
  12. बेन स्टोक्स
  13. मार्क वुड
  14. डेविड विली
  15. क्रिस वोक्स

न्यूजीलैंड ICC World Cup 2023 Team

  1. केन विलियम्सन (कप्तान)
  2. ट्रेंट बोल्ट
  3. डेवोन कॉन्वे
  4. मार्क चैपमैन
  5. लॉकी फर्ग्यूसन
  6. टॉम लाथम
  7. मैट हेनरी
  8. डेरेले मिचेल
  9. जेम्स नीशम
  10. रचिन रवींद्र
  11. ईश सोढ़ी
  12. ग्लेन फिलिप्स
  13. टिम साउदी
  14. मिचेल सेंटनर
  15. विल यंग